देश

छत्तीसगढ़ में तृतीय श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छत्तीसगढ़ में तृतीय श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा

रायपुर, 23 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता आसान करने वाला बड़ा फैसला लिया है।

राज्य में अब तृतीय श्रेणी के पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।राज्य सरकार ने इसके लिए ‘अग्निवीर सैनिक आरक्षण नियम-2026’ का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीर इस व्यवस्था के दायरे में आएंगे।

अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को सेना में चार साल की सेवा करने का मौका मिलता है। सेवा पूरी होने के बाद सभी अग्निवीरों को सेना में नियमित नियुक्ति नहीं मिलती। ऐसे में सेवा पूरी करने के बाद रोजगार एक अहम मुद्दा बन जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह फैसला ऐसे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है।

अब राज्य सरकार की कुछ सीधी भर्तियों में उन्हें आरक्षण मिलेगा। इससे पूर्व अग्निवीर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अतिरिक्त मौका मिल सकेगा।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।