छत्तीसगढ़ृ के राजनांदगांव पहुंची सेवा संकल्प बाईक यात्रा, शिक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने किया भव्य स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात राज्य के वडनगर से शुरु होकर वाराणसी तक चलने वाली जल जन सेवा संकल्प बाईक यात्रा के महाराष्ट्र सीमा से सटे छग के राजनांदगांव जिले के बागनदी आगमन पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सांसद संतोष पाण्डे सहित भाजपा के जनप्रतिनिधी एवं कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया है जल जन सेवा बाईक यात्रा मे करीब 400 बाईकर्स शामिल है जो कि एक कलश मे जल लेकर पहुचे है ।
इस राष्ट्र व्यापी जल जन सेवा बाईक यात्रा का उद्देश्य सुशासन स्वच्छता पौधा रोपण और गरीब कल्याण के संदेश को जन जन तक पहुचाना है कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया जहाँ अतिथीयो ने राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान की महिलाओ एवं लखपति दीदीयो का सम्मान किया गया राष्ट्रीय आजीविका मिशन बिहान की महिलाए जिले मे रोजगार मुखी विभिन्न कार्य संचालित कर आत्म स्वालम्बन की राह मे चल पडी है ।इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसमे वडनगर से काशी विश्वनाथ तक जल जन सेवा संकल्प बाईक यात्रा निकाली गई जिसका आज छग के राजनांदगांव जिले मे प्रवेश हुआ है ।
बाईट -- गजेन्द्र यादव स्कूल शिक्षा मंत्री
सेवा संकल्प बाईक यात्रा का अगुवाई करने पहुचे सांसद संतोष पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का कार्यकाल अद्वितीय सेवा, सुशासन, और समर्पण का प्रतीक है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भाव पहुंचाने का मार्ग दिखाता है।
बाईट -- सांसद संतोष पांडे ।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर वडनगर से यह यात्रा निकाली गई है जो कि छग के चारो दिशाओ से प्रवेश करेगी और 30 जिलो का भ्रमण करेगी।
बाईट -- राहुल योगराज टिकरिहा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
17 सितम्बर से गुजरात के वडनगर से शुरु हुई यह यात्रा 1200 कि मी की सफर तय कर छग मे प्रवेश किया है जिसका समापन वाराणसी मे 17 अक्टूबर को होगा ।