अपराध

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मी केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता’ पदक से सम्मानित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मी केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता’ पदक से सम्मानित

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026

विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के चार सौ नब्बे पुलिसकर्मियों को वर्ष दो हजार छब्बीस के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ के पंद्रह पुलिस अधिकारी और जवान भी शामिल हैं। यह पदक उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने, पुलिसकर्मियों में उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से दिया जाता है।

‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ से छत्तीसगढ़ के जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। उनमें पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबड़िया, अजय कुमार, सुशील कुमार नायक के साथ ही सहायक पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार नेताम, एसआई महेंद्र पोटाई, हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम कूपल और रामकुमार डारो, कांस्टेबल भुनेश्वर मरकाम, जाइणु राम दुग्गा, राजेश सलाम, लिखेश्वरी नाग, चमन लाल, लक्ष्मण राम कोर्रम और सोमारू राम वड्डे शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के अनुसार, केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक घोषणा हर वर्ष इकतीस अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।