खेल

छिंदवाड़ा- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में सुना गया खेलो इंडिया संवाद के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छिंदवाड़ा- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में सुना गया खेलो इंडिया संवाद के तहत प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश

कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि छिंदवाड़ा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है कि इन प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और उचित मंच उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि जिले के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि वे प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि खेलो इंडिया केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित अभियान नहीं है, बल्कि देश की युवा प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें प्रशिक्षण देने और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने का माध्यम बन रहा है। खेलो इंडिया संवाद के दौरान युवाओं में खेलों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम का संदेश रहाकृखेलेगा युवा, बढ़ेगा भारत।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।