राज्य

छिंदवाड़ा में 20 अगस्त को शांति समिति की बैठक

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

छिंदवाड़ा जिले में आगामी मिलाद-उन-नवी, भुजलिया, जन्माष्टमी और गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सद्भावनापूर्वक मनाने के लिए 20 अगस्त को शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक 20 अगस्त को दोपहर 3 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। जिला प्रशासन ने शांति समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होकर पर्वों के आयोजन को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श करने का अनुरोध किया है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।