राज्य

छिंदवाड़ा- 7 से 28 अक्टूबर तक रोजगार शिविरों का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छिंदवाड़ा- 7 से 28 अक्टूबर तक रोजगार शिविरों का आयोजन

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में 7 से 28 अक्टूबर तक निःशुल्क रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में वर्धमान फेब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड, बुदनी द्वारा मशीन ऑपरेटर और सुरक्षा जवान के पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। आवेदकों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।

रोजगार शिविर 7 अक्टूबर को चौरई, 8 को परासिया, 9 को तामिया, 13 को हरई, 14 को बिछुआ, 15 को पांढुर्णा, 22 को जुन्नारदेव, 23 को छिंदवाड़ा, 27 को अमरवाड़ा और 28 अक्टूबर को मोहखेड़ में आयोजित होंगे। सभी शिविरों का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

शिविर में इच्छुक युवाओं का कौशल पंजीयन भी कराया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को कंपनी में रोजगार के लिए भेजने हेतु आवश्यक फॉलोअप किया जाएगा। अधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं से शिविर में शामिल होने की अपील की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।