छिंदवाड़ा का घुसावानी बना प्रदेश के 6 एस्ट्रो विलेज में शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एस्ट्रो टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा आधुनिक टेलीस्कोप, स्टार गेजिंग प्लेटफॉर्म और ऑब्जरवेशन एरिया होंगे विकसित
छिंदवाड़ा, सितंबर 21: जिले का पर्यटक ग्राम घुसावानी प्रदेश के छह एस्ट्रो विलेज में शामिल किया गया है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की इस पहल के तहत गांव में एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। यहां पर्यटकों के लिए आधुनिक टेलीस्कोप, दूरबीन और एस्ट्रो फोटोग्राफी कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे।
साथ ही स्टार गेजिंग प्लेटफॉर्म, ऑब्जरवेशन एरिया और इंटरप्रिटेशन सेंटर भी विकसित किया जाएगा। घुसावानी में वर्तमान में पांच होम स्टे संचालित हैं, जबकि तीन होम स्टे निर्माणाधीन हैं। एस्ट्रो विलेज विकसित होने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों को खगोलीय घटनाओं और तारों के अवलोकन का अनुभव मिलेगा।
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और भोपाल से आने वाले पर्यटकों में इस क्षेत्र को लेकर रुचि देखी जा रही है। होम स्टे में ग्रामीण पर्यटकों का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हैं। उन्हें मक्के की रोटी, कोदो-कुटकी जैसे स्थानीय व्यंजन परोसे जाते हैं और लोक नृत्य के जरिए स्थानीय संस्कृति से परिचित कराया जाता है।
----------
बाइट अनिल साहू, स्थानीय निवासी घुसावानी छिंदवाड़ा
बाइट वैशाली मरकाम, होम स्टे संचालक घुसावानी
बाइट शंकर, होम स्टे कर्मचारी घुसावानी