राज्य

छिंदवाड़ा हादसा: मृतक नवजात के परिजन को 4 लाख की सहायता, दो बच्चों का इलाज सरकार कराएगी

लेखक: DD Bhopal अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू वॉर्मर में आग लगने की घटना में झुलसे तीन नवजात बच्चों में से एक की जबलपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई और ईश्वर से परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाररत दोनों बच्चों के संपूर्ण इलाज का खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छिंदवाड़ा जिला प्रशासन के अधिकारी जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन के लगातार संपर्क में हैं।

दोनों बच्चों के उपचार की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

D
DD Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।