छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन ग्राम धूसावानी में एस्ट्रो विलेज के रूप में स्टार गेजिंग गतिविधि का शुभारंभ किया गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छिंदवाड़ा के धूसावानी में एस्ट्रो विलेज शुरू, टेलीस्कोप से पर्यटक देख सकेंगे ग्रह और आकाशगंगा
धूसावानी में स्टार गेजिंग से बढ़ेगा पर्यटन आकर्षण, जिले में चार होम स्टे शुरू करने की योजना
छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन ग्राम धूसावानी में एस्ट्रो विलेज के रूप में स्टार गेजिंग गतिविधि का शुभारंभ किया गया। अब यहां पर्यटक टेलीस्कोप की मदद से शुक्र ग्रह, ध्रुव तारे, चंद्रमा और आकाशगंगा का अद्भुत नजारा देख सकेंगे। कलेक्टर हरेंद्र नारायन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार की उपस्थिति में शुरू हुई इस गतिविधि के दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों ने रात के आकाश में खगोलीय पिंडों को देखा।
जिला प्रशासन जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में चिमटीपुर, सावरवानी और काजरा में चार होम स्टे शुरू करने की योजना भी बनाई जा रही है। एस्ट्रो विलेज की पहल से धूसावानी में पर्यटकों को रात्रिकालीन आकाश दर्शन का नया अनुभव मिलेगा।
------ बाइट- अग्रिम कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, छिंदवाड़ा
------