छिन्दवाड़ा- कलेक्टर ने ली समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक

कलेक्टर श्री नारायन सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश दे रहे थे।
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों व जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं मुख्यालय स्तर के अधिकारी सभाकक्ष में उपस्थित थे, जबकि जिले के अन्य सभी एसडीएम एवं खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल थे।
कलेक्टर श्री नारायन ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले से निर्धारित रोस्टर के अनुसार अगला क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के कारण एक दिन पूर्व गुरुवार 27 अगस्त को हर्रई में आयोजित किया गया है।
उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को इस शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और आमजन की अधिक से अधिक शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने निर्देश दोहराते हुए कहा कि सभी जिला अधिकारी अभियान के प्रथम चरण में अपने विभाग से संबंधित संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और परख ऐप में ऑनलाइन निरीक्षण प्रतिवेदन दर्ज करेंगे।
जिसके बाद द्वितीय सत्र में आयोजित शिविर स्थल पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे और क्षेत्र से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को वाहन पूलिंग करने के निर्देश दिए हैं।