व्यापार

छिंदवाड़ा में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम, स्थानीय उद्यमियों को मिला मार्गदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छिंदवाड़ा में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र का वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम, स्थानीय उद्यमियों को मिला मार्गदर्शन

छिंदवाड़ा। स्थानीय व्यापारियों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बाजार से जोड़ने और उनके कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा में रैम्प योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में दो दिवसीय वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। द करण होटल में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री यानी फिक्की ने किया।

कार्यक्रम में जिले के छोटे व्यापारियों और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़ी इकाइयों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को बाजार तक पहुंच बढ़ाने, कारोबार को सुगम बनाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से संबंधित जानकारी दी गई। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने स्थानीय उद्यमियों को नवीन तकनीक अपनाने, निर्यात की संभावनाओं को समझने और उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करने के बारे में मार्गदर्शन दिया।

विशेषज्ञों ने कारोबार के विस्तार और बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने से जुड़े पहलुओं पर भी जानकारी साझा की।कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन भी किया। इसके जरिए स्थानीय उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाने और संभावित खरीदारों तक पहुंच बनाने का प्रयास किया गया। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

बाइट 1: ओजस्वी शर्मा, महाप्रबंधक, फिक्की

बाइट 2: गिरधर भंडारी, उपाध्यक्ष, लघु उद्योग

बाइट 3: सुधीर शर्मा, सचिव, फिक्की -------------

छिंदवाड़ा में रैम्प योजना के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के स्थानीय उद्यमियों को मिला मार्गदर्शन

बाजार तक पहुंच और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

नई तकनीक, निर्यात और उत्पाद गुणवत्ता पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

व्यापारियों ने उत्पादों का प्रदर्शन कर बाजार में पहचान बनाने का किया प्रयास

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।