राज्य

छिंदवाड़ा में निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छिंदवाड़ा में निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर

छिंदवाड़ा जिले में नवरात्रि के अवसर पर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नौ दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी आयु वर्ग की बालिकाएं और महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। इस पहल का उद्देश्य आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके सिखाकर आत्मविश्वास बढ़ाना और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना है।

प्रशिक्षण शिविर ओलंपिक स्टेडियम ग्राउंड में होगा। प्रतिभागियों के लिए सुबह 7:30 से 8:30 बजे और शाम 5:30 से 6:30 बजे तक दो सत्र निर्धारित किए गए हैं। आयोजकों ने बालिकाओं और महिलाओं से शिविर में शामिल होकर आत्मरक्षा के गुर सीखने की अपील की है।

------------ बाइट- रविन्द्र जायसवाल,प्रशिक्षक कराटे

बाइट- सानिका माहोरे,स्टूडेंट

-------------- छिंदवाड़ा में निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण शिविर

बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

ओलंपिक स्टेडियम ग्राउंड में होगा आयोजन सुबह और शाम दो समय प्रशिक्षण की सुविधा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।