छिंदवाड़ा में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की स्वास्थ्य जांच
छिंदवाड़ा में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन में आयोजित शिविर में हड्डी, स्त्री रोग, मानसिक स्वास्थ्य, शिशु रोग, मेडिसिन, चर्म, नेत्र और नाक-कान-गला सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच और उपचार किया।
शिविर में पैथोलॉजी जांच के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। जिले के सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविर में आभा आईडी बनाने और पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इस दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।
बाइट — शेषराव यादव, जिला अध्यक्ष, भाजपा बाइट — डॉ. सुधीर शुक्ला, कान रोग विशेषज्ञ
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छिंदवाड़ा में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में जिला स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में हड्डी, स्त्री रोग, मानसिक स्वास्थ्य, शिशु रोग, मेडिसिन, चर्म, नेत्र और नाक‑कान‑गला के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों के लोग बिना किसी खर्च के त्वरित चिकित्सा सहायता प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम से रोगों का प्रारम्भिक निदान और उपचार संभव होगा, जिससे रोगी भार घटेगा