छिंदवाड़ा में सेवा संकल्प अभियान का आगाज, ज्योति लेकर निकली सेवा यात्रा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दशहरा मैदान से अमित ठेंगे चौक तक पहुंची यात्रा; पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन
सांसद विवेक बंटी साहू समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
छिंदवाड़ा, अक्टूबर 07: जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा का शुभारंभ किया गया। दशहरा मैदान से शुरू हुई यात्रा का समापन शहर के अमित ठेंगे चौक पर हुआ। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जिले के हजारों लोगों से संवाद किया और विकसित भारत से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की।
सेवा यात्रा का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाना है। यात्रा के दौरान सामाजिक एवं जनहित के कार्यों के माध्यम से लोगों से संवाद और उनकी समस्याओं को जानने पर जोर दिया जाएगा। सांसद विवेक बंटी साहू ने हाथ में ज्योति दीपक लेकर यात्रा में सहभागिता की। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर अमित ठेंगे चौक पहुंची।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
--------
बाइट - विवेक बंटी साहू, सांसद, छिंदवाड़ा
बाइट - शेषराव यादव, जिला अध्यक्ष, भाजपा, छिंदवाड़ाC