देश

छिंदवाड़ा- विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन का आयोजन 27 अगस्त को

लेखक: AIR Bhopal अंतिम अपडेट: 26 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, छिंदवाड़ा और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में 27 अगस्त को पोस्ट ग्रेजुएट शासकीय महाविद्यालय तथा राजमाता सिंधिया गवर्मेंट गर्ल्स कॉलेज में ‘विकसित भारत युवा कनेक्ट–स्पोर्ट्स एडिशन’ कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के 1600 स्थानों से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में सांसद विवेक बंटी साहू युवाओं को संबोधित करेंगे।

इसके बाद स्थानीय खिलाड़ियों और माय भारत स्वयंसेवकों के साथ संवाद होगा, जिसमें खेल अधोसंरचना और भारत के उभरते स्पोर्ट्स इकोसिस्टम पर चर्चा की जाएगी। युवाओं को अपने विचार और सुझाव साझा करने का अवसर भी मिलेगा।

साथ ही माय भारत पोर्टल पर पंजीयन और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जुड़ी गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजकों ने विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है।

A
AIR Bhopal

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।