छिंदवाड़ा- वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण शिविर 7 से 16 सितंबर तक
राष्ट्रीय वयोश्री एवं एडिप योजना के तहत जिले के पात्र वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए 7 से 16 सितंबर तक परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शिविर 7 सितंबर को हर्रई से शुरू होकर 8 को अमरवाड़ा, 9 को चौरई, 10 को बिछुआ, 11 को जुन्नारदेव, 12 को परासिया, 14 को तामिया, 15 को मोहखेड़ और 16 सितंबर को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र छिंदवाड़ा में होगा।
दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण-पत्र या बीपीएल राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड आवश्यक होंगे। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या अधिक होना जरूरी है। पात्र हितग्राहियों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।