देश

छिंदवाड़ा के 2.30 लाख किसानों को मिले पीएम किसान सम्मान निधि के 46 करोड़ रुपये

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छिंदवाड़ा के 2.30 लाख किसानों को मिले पीएम किसान सम्मान निधि के 46 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री ने किसानों के खातों में अंतरित किए 18,680 करोड़ रुपये, देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को मिली आर्थिक सहायता

छिंदवाड़ा के 2.30 लाख किसानों को मिले 46 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को आर्थिक सुरक्षा

केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। गुजरात के बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम का छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। उपसंचालक कृषि मॉरिश नाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश के 9 करोड़ 34 लाख से अधिक किसानों के खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपये अंतरित किए। छिंदवाड़ा के 2 लाख 30 हजार 198 किसानों को भी 46 करोड़ 3 लाख रुपये मिले। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को फसल नुकसान पर आर्थिक सुरक्षा मिल रही है।

---- बाइट- मॉरिश नाथ, उपसंचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण, छिंदवाड़ा

बाइट- कैलाश चन्द्रवंशी, किसान, अतरवाड़ा ----

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।