राज्य

छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

समूह लोकगीत, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा;

'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम के जरिए नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश।

छिंदवाड़ा, नवंबर 06: राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच और अवसर देना जरूरी है। इस वर्ष युवा उत्सव की थीम 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' रखी गई है। आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।

-----

बाइट - बंटी विवेक साहू, सांसद, छिंदवाड़ा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।