छिंदवाड़ा में नगर निगम की पहल, जरूरतमंदों को बांटी उपयोगी सामग्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली से पहले नगर निगम ने स्वच्छता के साथ सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की है। महापौर विक्रम अहके और निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल अभियान के तहत शहरवासियों के घरों से पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, खिलौने, किताबें और अन्य उपयोगी सामग्री एकत्रित कर जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 41 स्थित दीनदयाल पार्क के पास नगर निगम की सहायक संस्था सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा एकत्रित सामग्री का जरूरतमंदों को वितरण किया गया। इस दौरान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन भी उपस्थित रहे। इस पहल से जहां जरूरतमंदों को उपयोगी सामग्री मिल रही है, वहीं वस्तुओं के पुनः उपयोग से कचरे में कमी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि दीपावली की साफ-सफाई में निकलने वाली उपयोगी वस्तुओं को फेंकने के बजाय जरूरतमंदों को दान करें।
बाइट- दीपक राज जैन,स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर नगर निगम छिन्दवाड़ा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
छिंदवाड़ा नगर निगम ने दीपावली से पहले रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल अभियान के तहत शहरवासियों के घरों से पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, खिलौने, किताबें आदि इकट्ठा कर जरूरतमंदों में बाँटने की पहल की है। यह विषय पुनर्चक्रण और सामाजिक सहायता को जोड़ता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि स्थानीय प्रशासन न केवल स्वच्छता पर ध्यान देता है बल्कि सामाजिक कल्याण में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। इसका असर आम जनता पर सकारात्मक होगा: लोग कचरे को कम करके पर्यावरण की रक्षा करेंगे, साथ ही जरूरतमंदों को उपयोगी