Chhindwara News: जिला अस्पताल में आधी रात मचा हड़कंप! वार्मर में लगी आग, तीन मासूम गंभीर रूप से झुलसे

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में रात करीब 2 बजे वार्मर मशीन में स्पार्किंग के बाद आग लग गई. वार्मर में मौजूद तीन नवजात बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. अस्पताल स्टाफ ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालकर उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया. अस्पताल प्रबंधन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP