छोटे दुकानदार से लेकर सब्जी वाले तक ने यूपीआई को अपनाया: गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की 10वीं सालगिरह के मौके पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने भारत के डिजिटल भुगतान तंत्र की उपलब्धियों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में यूपीआई ने न केवल देश में लेन-देन के तौर-तरीकों को बदल दिया है, बल्कि डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी अहम भूमिका निभाई है। इस दौरान उन्होंने यूपीआई को लेकर शुरुआती दौर में उठाए गए सवालों का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेताओं पर भी निशाना साधा।
📡 स्रोत: NewsData.io