अपराध

'छोटे सरकार, नीरज आपको जेल भिजवाने की तैयार कर रहे':दिल्ली से आए कॉल पर भड़के अनंत सिंह, फिर उतारा प्रत्याशी, क्या यही है बगावत की वजह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
'छोटे सरकार, नीरज आपको जेल भिजवाने की तैयार कर रहे':दिल्ली से आए कॉल पर भड़के अनंत सिंह, फिर उतारा प्रत्याशी, क्या यही है बगावत की वजह

पटना स्नातक सीट से JDU के नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज की है। अपने प्रत्याशी अनुज सिंह की हार के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा, ‘दुलारचंद हत्याकांड में नीरज मुझे जेल भिजवाने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए विरोध किया।’ अनंत सिंह के दावों की सच्चाई क्या है, नीरज के साथ लड़ाई कैसे शुरू हुई, उनकी विधायकी का क्या होगा, समझेंगे; बूझे की नाही में…। पहले जानिए, सुप्रीम कोर्ट में दुलारचंद हत्याकांड का पूरा मामला क्या है?

दरअसल, 30 अक्टूबर 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। इसमें 2 नवंबर 2025 को पटना पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था। 19 मार्च 2026 को पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को जमानत दे दी। जमानत देते हुए पटना हाईकोर्ट ने कहा था, ‘पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार कठोर और कुंद वस्तु से फेफड़ों तथा हार्ट (दिल) को कुचलने के कारण हाइपोवोलेमिक शॉक हुआ, जिससे हार्ट और श्वसन तंत्र (सांस लेने की प्रणाली) ने काम करना बंद कर दिया।

दुलारचंद की मौत का कारण गोली लगना नहीं था।’ हाईकोर्ट ने कहा था, ‘अदालत ने याचिकाकर्ता के खिलाफ दर्ज पहले के आपराधिक मामलों और हिरासत में बिताई गई अवधि पर भी विचार किया। इन सभी तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए अनंत सिंह को जमानत दी जाती है।’ क्या अनंत सिंह को जेल भिजवाने के पीछे लगे हैं नीरज कुमार?

साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन नीरज कुमार की दिल्ली दौरे की चर्चा जोरों पर हैं। आधिकारिक नहीं, अंदरखाने की चर्चा की मानें तो जुलाई-अगस्त के बीच नीरज कुमार दिल्ली दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सांसद और एक पूर्व मंत्री से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद अनंत सिंह को एक कॉल आया।

उधर से कहा गया- ‘छोटे सरकार’ आपको जेल भिजवाने की प्लानिंग चल रही है। इस सूचना के बाद अनंत सिंह भड़क गए और तब उन्होंने MLC चुनाव में नीरज कुमार को सबक सिखाने की ठान ली। हार के बाद अनंत सिंह ने कहा, ‘जनता ने मुझे जो वोट दिया, वह बहुत है। बिहार की जनता हमारे साथ खड़ी है। विधान परिषद चुनाव के दौरान हमें वोटर बनवाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला था।

जिस तरह से हमारे खिलाफ राजनीतिक परिस्थितियां बनाई गईं, उसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा था।' पार्टी, बंगला छिना, क्या अब विधायकी भी जाएगी?

वोटि

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।