चिदंबरम ने 'एक देश, एक चुनाव' को लोकतंत्र के खिलाफ बताया

अगस्त 26, नई दिल्ली: एक देश, एक चुनाव वाली संसद की जेपीसी यानि संयुक्त संसदीय समिति की सोमवार को हुई बैठक में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम शामिल हुए थे। इस समिति ने देश के पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बुलाया था। पी चिदंबरम ने बैठक के बाद बिल को संघीय ढांचे और संसदीय लोकतंत्र के खिलाफ बताया।
उन्होंने कहा कि 'एक देश, एक चुनाव' बिल पास होने के बावजूद 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराना संभव नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल इसके खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएंगे।कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के जमीर वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमला बोला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही 1951-52 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते रहे। तब यह व्यवस्था लोकतंत्र के अनुकूल थी, आज अचानक असंवैधानिक कैसे हो गई? साथ ही उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश और राजनीतिक दलों का चुनावी खर्च बचेगा।
कांग्रेस का जमीर एक तरफ है और हमारे लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। फोटो- पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)