खेल

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में? BCCI लेगा बड़ा फैसला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में? BCCI लेगा बड़ा फैसला

अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे या नहीं, इसपर बहुत जल्द BCCI बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. सितंबर में अगरकर का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि BCCI उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाएगा या नहीं. बहुत जल्द बीसीसीआई के अधिकारी अगरकर के साथ बैठक करने वाले हैं.

अगरकर के भविष्य पर फैसला BCCI अगले कुछ दिनों में अजीत अगरकर के साथ मीटिंग तय कर सकता है. स्पोर्ट्स तक के अनुसार बीसीसीआई और टीम इंडिया के अंदर अगरकर को काफी सपोर्ट हासिल है, लेकिन वो चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे या नहीं, यह फैसला मीटिंग के बाद ही लिया जा सकेगा. बता दें कि अगरकर ने साल 2023 में चीफ सेलेक्टर का पद संभाला था.

पिछले कुछ महीनों में अजीत अगरकर के मुख्य चयनकर्ता पद को कटघरे में खड़ा किया गया है. टीम इंडिया के सेलेक्शन को लेकर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा है. इसके बावजूद बोर्ड उनके कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा सकता है, लेकिन अंत में खुद अगरकर को तय करना होगा कि वे इस पद पर बने रहना चाहते हैं या नहीं.

पिछले करीब 2 साल में तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम में नए खिलाड़ियों का आगमन हुआ है और सीनियर खिलाड़ी लगातार ड्रॉप हुए हैं. इसलिए अगले साल वर्ल्ड कप को देखते हुए अगरकर पर BCCI का फैसला बहुत मायने रखेगा.

यह भी पढ़ें: BCB चीफ तमीम इकबाल का भारत-बांग्लादेश सीरीज पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा

रोहित को लेकर मच चुका है बवाल पहले ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि रोहित शर्मा को लेकर बीसीसीआई के कुछ अधिकारी और सेलेक्शन कमिटी आमने-सामने आ गई थी. इस मामले ने सबसे ज्यादा तूल टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे के समय पकड़ा. क्रिकेट जगत ने लगभग मा

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।