विदेश

आज चीन दौरे पर जाएंगे NSA अजीत डोभाल

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
आज चीन दौरे पर जाएंगे NSA अजीत डोभाल

24 अगस्त, नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर जा रहे हैं। अजीत डोभाल वहां सीमा विवाद पर भारत और चीन के बीच 'विशेष प्रतिनिधि स्तर' की बातचीत में अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ हिस्सा लेंगे।

दोनों देशों के बीच विशेष प्रतिनिधि तंत्र के तहत यह 25वें दौर की वार्ता होगी, जिसकी शुरुआत वर्ष 2003 में सीमा विवाद के समाधान के लिए की गई थी।अजीत डोभाल और वांग यी के बीच यह बातचीत ऐसे समय हो रही है, जब अगले महीने नई दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है।

इस सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि चीन की ओर से अभी उनकी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऐसे में डोभाल और वांग यी की बातचीत को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।अधिकारियों को उम्मीद है कि शी जिनपिंग के भारत दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय मुलाकात भी हो सकती है।

दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात पिछले साल अगस्त में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। (file photo: नई दिल्ली: चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने 23 जून 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की।)

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।