चीनी आर्मी ने पकड़ लिए थे मेरे लोग और खत्म था करियर... डोभाल का वो खौफनाक किस्सा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में अपने शुरुआती करियर का एक अनुभव साझा किया.
उन्होंने बताया कि जब वह युवा IPS अधिकारी के तौर पर सिक्किम में इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, तब उनकी ड्यूटी में सीमा क्षेत्रों पर नजर रखना और चीनी सेना यानी PLA की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाना भी शामिल था.
डोभाल ने बताया कि उस समय वह इंटेलिजेंस के काम में नए थे और उम्र भी काफी कम थी.
सिक्किम में उनकी जिम्मेदारी के तहत सीमा से जुड़े इलाकों की निगरानी, PLA की गतिविधियों को समझना और चीन से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाना शामिल था.
VIDEO | Addressing at the IIT Roorkee convocation ceremony, National Security Advisor (NSA) Ajit Doval shares a story when he was posted as a young officer in Sikkim. "I was a young IPS officer, actually new to the intelligence profession.
I was in my twenties, and I was posted pic.twitter.com/3yTEo2RmIe
Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
इंटेलिजेंस मिशन पर गई टीम कई दिनों तक नहीं लौटी
डोभाल ने संबोधन में बताया कि एक बार उनकी टीम ने सीमा क्षेत्र में एक इंटेलिजेंस मिशन भेजा था. योजना के मुताबिक टीम को करीब पांच या छह दिन बाद वापस लौटना था.
लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी टीम वापस नहीं आई.
उन्होंने बताया कि पहले पांच दिन बीते, फिर दस दिन और निकल गए. टीम के वापस नहीं लौटने से उन्हें काफी चिंता होने लगी.
यह चिंता सिर्फ एक अधिकारी के तौर पर नहीं थी, बल्कि उन लोगों की सुरक्षा को लेकर भी थी जो मिशन पर गए थे. कुछ समय बाद उन्हें मुख्यालय से फोन आया. उनके वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मिशन पर गई टी
📡 स्रोत: ABP Live