व्यापार

चीनी की कीमतों में गिरावट, रीसेल बाजार में भी भाव गिरे

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चीनी की कीमतों में गिरावट, रीसेल बाजार में भी भाव गिरे

अगस्त 27, नई दिल्ली: चीनी की कीमतों में अब मिल स्तर पर गिरावट शुरू हो गई है। बुधवार को चीनी का मिल गेट कीमत 5,000 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे आ गई। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में थोक कीमतों में भी कम से कम 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।

पिछले हफ्ते रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद चीनी की मिल गेट कीमतों में 1,700 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार देर शाम महाराष्ट्र की एक मिल ने S-30 ग्रेड चीनी का भाव 4,801 रुपये और M-30 ग्रेड का भाव 4,901 रुपये प्रति क्विंटल रखा।

उद्योग से जुड़े जानकारों का कहना है मिल गेट कीमतें अब 5,000 रुपये से नीचे आ गई हैं। खरीदार 4,500 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा देने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में फिलहाल बाजार में खरीदारों का दबदबा बढ़ गया है। चीनी की मिल कीमतों में गिरावट के साथ रीसेल बाजार में भी भाव कम हुए हैं। फोटो- प्रतीकात्मक तस्वीर

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।