विदेश

चीनी-प्याज से जेब ढीली, किचन के सामानों पर बैन, महंगाई-मिलावट ने तोड़ दी आम आदमी की कमर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चीनी-प्याज से जेब ढीली, किचन के सामानों पर बैन, महंगाई-मिलावट ने तोड़ दी आम आदमी की कमर

घर का बजट संभालना आम आदमी के लिए लगातार मुश्किल होता जा रहा है. रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों में से कई के दाम पिछले कुछ दिनों और हफ्तों में तेजी से बढ़े हैं. सबसे ज्यादा परेशानी प्याज और चीनी ने बढ़ाई है. इसके अलावा खाद्य तेल, अंडे, दाल और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतों में भी दबाव देखने को मिल रहा है.

एक तरफ बाजार में महंगाई जेब पर बोझ बढ़ा रही है, तो दूसरी तरफ खाने-पीने की चीजों में मिलावट और नियमों की अनदेखी को लेकर FSSAI और राज्यों की फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन भी लगातार कार्रवाई कर रही हैं. कहीं किसी उत्पाद की बिक्री पर रोक लगी है तो कहीं कंपनियों और दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं.

यानी आम आदमी के सामने दोहरी परेशानी है, सामान महंगा हो रहा है और जो सामान खरीद रहे हैं उसकी क्वालिटी को लेकर भी चिंता बनी हुई है. प्याज ने सबसे ज्यादा रुलाया

रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में शामिल प्याज के दाम ने हाल के दिनों में बड़ा झटका दिया है. 24 अगस्त तक अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत करीब 43.53 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी, जो एक साल पहले के मुकाबले करीब 59 फीसदी ज्यादा थी. कई शहरों में खुदरा बाजार में प्याज 60-70 रुपये किलो तक भी पहुंच गया.

सरकार ने कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बफर स्टॉक से प्याज निकालने और दिल्ली समेत कुछ जगहों पर कम कीमत पर प्याज बेचने की कोशिश शुरू की है. सरकार के पास करीब 1.21 लाख टन का बफर स्टॉक बताया गया है. लेकिन बाजार में राहत तुरंत नजर नहीं आ रही.

पेंशन बंद होने की चर्चा पर अपडेट, रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर चीनी ने बिगाड़ा रसोई का हिसाब

प्याज के साथ चीनी ने भी आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच चीनी की कीमत 48.18 रुपये से

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।