विदेश

चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?

अगर रक्षाबंधन और त्योहारी सीजन से पहले आपका भी रसोई का बजट बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है, तो इसकी सबसे बड़ी वजह खाने-पीने की कई जरूरी चीजों की बढ़ती कीमतें हैं. पिछले कुछ दिनों में चीनी, प्याज, डाल और खाने की तेल के कीमतों में काफी तेजी से उछाल देखने को मिली है. ऐसे में आने वाले समय में आम लोगों की जेब पर इसका असर पड़ सकता है.

इन चीजों की महंगाई बढ़ने के पीछे अलग-अलग वजह है. हालांकि, कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार की तरफ से कई कदम उठाए जा रहे हैं. चीनी की सप्लाई बढ़ाने से लेकर प्याज के बफर स्टॉक को बाजार में उतारने तक सरकार महंगाई को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश कर रही है. चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

पिछले कुछ समय में चीनी की कीमतों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, इसकी एक बड़ी वजह बाजार में जमाखोरी की आशंका बताई जा रही है, जिसे रोकनी के स्टॉक सीमा तय कर दी गई है. वहीं, चीनी की कीमत में पिछले एक सप्ताह में करीब 7 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

लेकिन एक महीने में कीमत करीब 17 रुपये प्रति किलो बढ़कर अब 70 रुपये तक पहुंच चुकी है.

1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

सरकार ने बाजार में सप्लाई बढ़ाने के लिए 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की इजाजत दे दी है. घरेलू सप्लाई बढ़ाने के लिए चीनी मिलों से इस बार 15 अक्टूबर से पेराई शुरू करने को कहा गया है. प्याज के दाम में भी आया उछाल

दरअसल, प्याज की कीमतों में भी पिछले कुछ हफ्तों से काफी तेजी से उछाल देखने को मिली है. इसकी खास वजह खरीफ प्याज की नई फसल की आवक में देरी को मानी गई है. 21 अगस्त को प्याज का औसत खुदरा भाव करीब 40.79 रुपय

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।