चिराग पासवान ने जारी की 113 नेताओं की लिस्ट, 8 राज्यों में करेंगे खेल

LJP R के प्रमुख और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार (26 अगस्त) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की. इस लिस्ट में 113 नेताओं का नाम शामिल है. इसमें 17 मुस्लिम चेहरे शामिल हैं. चिराग इन दिनों पार्टी के विस्तार में जुटे हैं, उनका फोकस उन आठ राज्यों पर हैं, जहां विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं.
पार्टी ने कहा, ''आगामी दिनों में जिन आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, उन्हें केंद्र में रखते हुए यह कार्यकारिणी गठित की गई है, ताकि संगठन हर राज्य में चुनावी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार रहे.'' लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में लगातार बैठकें और छोटी सभाएं कर रही है.
एनडीए में शामिल एलजेपी (आर) ज्यादा से ज्यादा सीटें लेने के लिए अभी से जोर लगा रही है. अगले साल की शुरुआत में यूपी के साथ उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने वाले हैं. वहीं गुजरात और हिमाचल में 2027 के आखिर में चुनाव होने वाले हैं. किसे कौन सी जिम्मेदारी?
सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं. वहीं सांसद शांभवी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता राजू तिवारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रहे, MLC अशरफ अंसारी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है.
विधायकों, सांसदों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है. धीरेंद्र कुमार मुन्ना राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए हैं. पूरी लिस्ट चिराग पासवान- राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ललित कुमार गौतम- स्थायी आमंत्रित सदस्य हरमीत सिंह- स्थायी आमंत्रित सदस्य
अधिवक्ता सरदार तारा सिंह- स्थायी आमंत्रित सदस्य मनीशंकर पांडेय- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम एम. हवा- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर आसिम खान- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्म
📡 स्रोत: ABP Live