मनोरंजन

चिराग पासवान-कंगना के कथित रिश्ते पर तेज प्रताप का तंज, राहुल गांधी को दी शादी की सलाह

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चिराग पासवान-कंगना के कथित रिश्ते पर तेज प्रताप का तंज, राहुल गांधी को दी शादी की सलाह

जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे, पवन सिंह, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव समेत अन्य सेलेब्स नजर आते हैं. शो में हर दिन कोई ना कोई नए सेलेब्रिटी की एंट्री हो जाती है. शो में काफी कुछ बवाल देखने के लिए मिला.

काजल राघवानी के आरोपों के साथ ही तेज प्रताप के जान के खतरे के दावे ने लोगों को हिलाकर रख दिया. ऐसे में अब तेज प्रताप यादव ने कंगना रनौत और चिराग पासवान के कथित रिश्ते पर तंज कसा है. हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों में बहुत कुछ कह दिया. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

दूसरी शादी के लिए तैयार हैं तेज प्रताप यादव 'भोजपुरी बवाल' में तेज प्रताप यादव जर्नलिस्ट प्रियंका शर्मा से बात करते हैं और पहले तो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं.

उनसे दूसरी शादी और तलाक को लेकर सवाल किया जाता है तो वो इशारों-इशारों में रिश्ते में होने की बात को कबूलते हैं और दूसरी शादी की बात कहते हैं.

तेज प्रताप कहते हैं, 'तलाक खत्म होगा तो दूसरा शादी कर लेंगे.' वो बताते हैं कि दूसरी शादी के लिए तैयारी कर रहे हैं. हालांकि, वो किससे शादी करने वाले हैं और किसके संग रिश्ते में हैं. इस दौरान वो किसी का नाम नहीं लेते हैं और नाम लेने से साफ इनकार कर देते हैं.

यह भी पढ़ें: कपड़ों के सवाल पर चुप रहीं करीना कपूर, डायरेक्टर बचाव में उतरीं किसके संग रिश्ते में हैं तेज प्रताप यादव?

आजकल की शादियां टिक नहीं पा रही हैं क्यों?

इस पर तेज प्रताप यादव कहते हैं, 'आजकल फैशन लोगों के दिमाग पर बड़ा हावी है.' अपनी पहली शादी ना चलने को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं सनातन धर्म मानता हूं इसलिए रिश्ता नहीं चल पाया.' उनसे पूछा गया, 'अभी जो दूसरी वाली हैं वो?' इस पर तेज प्रताप ने बिना किसी झिझक के कहा, 'वो सनातनी हैं तभी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।