मनोरंजन

चिरंजीवी से लेकर नागा चैतन्य तक, बंदला गणेश की बेटी की शादी में सजी साउथ सितारों की महफिल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चिरंजीवी से लेकर नागा चैतन्य तक, बंदला गणेश की बेटी की शादी में सजी साउथ सितारों की महफिल

साउथ सिनेमा के मशहूर प्रोड्यूसर और एक्टर बंदला गणेश की बेटी जननी शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने 16 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के रहने वाले सूर्या तेजा के साथ सात फेरे लिए. हैदराबाद के जेआरसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस शाही शादी में साउथ सिनेमा की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं और उन्होंने न्यूलीवेड्स कपल को शादी की शुभकामनाएं दीं.

जननी और सूर्या तेजा की शादी में पहुंचे साउथ के ये पॉपुलर सेलेब्स

जननी और सूर्या तेजा की शादी में साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी, दग्गुबाती वेंकटेश और नागार्जुन शामिल हुए. प्रोड्यूसर बंदला गणेश ने उनका धमाकेदार वेकलम किया और उन्हें स्टेज पर न्यूलीवेड्स कपल से मिलवाया. इस दौरान तीनों सुपरस्टार ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. इस हाई-प्रोफाइल शादी में मौजूद मेहमान अपने पसंदीदा सितारों को देखकर काफी खुश नजर आए.

<

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।