चित्रकूट में 39 प्राविधिक सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

चित्रकूट में कृषि विभाग के अंतर्गत चयनित 39 प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
यह नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार, सोनेपुर में आयोजित हुआ।लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चयनित तीन हजार 446 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।इसी क्रम में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने चित्रकूट के नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर पूर्व सांसद आर.के. पटेल और भैरो प्रसाद मिश्र ने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।जिलाधिकारी ने नवचयनित कार्मिकों को राजकीय सेवा में आने पर बधाई देते हुए कृषि विभाग में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल समेत जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।