चित्रकूट में बाढ़ से 80 मकान गिरे:बिहार में पुल के ऊपर से 2 फीट पानी बहा; उत्तराखंड में नदी में कार बही, 2 की मौत
यूपी में मानसूनी बारिश जारी है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से 80 से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए हैं। बिहार के जहानाबाद में दरधा नदी में अचानक पानी आने के कारण जाफरगंज पुल के ऊपर 2 फीट से ज्यादा पानी बह रहा है। उत्तराखंड के देहरादून में देर रात तेज बरसाती बहाव में क्रेटा कार बह गई।
हादसे के वक्त कार में तीन लोग थे। SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर एक को बाहर निकाला, वहीं दो लोगों की मौत हो गई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें देशभर से मौसम से जुड़े अपडेट जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar