चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का लेवल फिर बढ़ा, स्कूल बंद:बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे बंद
मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में फिर से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। सोमवार को भी पूर्वी हिस्से के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बाढ़ प्रभावित सतना में 1 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी है। य़ूपी के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। रामघाट पर सोमवार रात सीढ़ियों तक पहुंच गया।
कक्षा 8 तक के स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी कर दी गई है। बिहार के पटना, लखीसराय, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, बेगूसराय, अररिया और मुंगेर में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे रणाचट्टी के पास पहाड़ी से मलबा और पेड़ गिरने के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। एनएच विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मलबा और गिरे पेड़ों को हटाने में जुटी है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar