राज्य

चित्रकूट में निराश्रित बच्ची की विधिक दत्तक-ग्रहण प्रक्रिया पूरी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चित्रकूट में निराश्रित बच्ची की विधिक दत्तक-ग्रहण प्रक्रिया पूरी

चित्रकूट में बाल संरक्षण और पुनर्वासन को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई। किशोर न्याय अधिनियम और दत्तक ग्रहण विनियम के तहत विशेषीकृत राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई के माध्यम से एक निराश्रित बच्ची की विधिक दत्तक-ग्रहण प्रक्रिया पूरी की गई। 16 सितंबर को कलेक्ट्रेट में जरूरी दस्तावेजों और कानूनी प्रक्रियाओं के सत्यापन के बाद बच्ची को भावी दत्तक माता को विधिक रूप से सौंप दिया गया। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि बच्चों को सीधे गोद लेना गैर-कानूनी है। दत्तक ग्रहण के लिए अधिकृत ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाएं और लावारिस बच्चे की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।