चित्रकूट से पच्चीस किसान तिलहनी फसलों की उन्नत खेती का प्रशिक्षण लेने राजस्थान रवाना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत 12 से 18 अक्टूबर तक आयोजित इस अंतरराज्यीय कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी आर.के. वर्मा ने विकास भवन परिसर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।राजस्थान स्थित भारतीय सरसों अनुसंधान केंद्र में किसानों को उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य तिलहनी फसलों की पैदावार बढ़ाना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।