चित्रकूट के शिक्षक जितेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्रकूट के शिक्षक जितेंद्र सिंह को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए लखनऊ में आयोजित प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में सम्मान मिलने से चित्रकूट का मान प्रदेश स्तर पर बढ़ा है। सम्मान पर परिजनों, मित्रों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जितेंद्र सिंह को बधाई दी।