चित्तौड़गढ़ में बिजली कनेक्शन विवाद, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर इलाके में बिजली कनेक्शन विवाद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद युवक को नीचे उतारा।
27 अक्टूबर, चित्तौड़गढ़। शहर के गांधीनगर इलाके में बिजली कनेक्शन को लेकर चल रहे विवाद के बीच जमुना शंकर तेली मोबाइल टावर पर चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक से समझाइश की, जिसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। तहसीलदार बनवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि युवक की ओर से बिजली कनेक्शन काटे जाने को लेकर शिकायत की गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और युवक को समझाइश देकर नीचे उतारा।
बिजली विभाग ने बताई कार्रवाई की वजह बिजली विभाग के एईएन प्रमेन्द्र सिंह के अनुसार, 15 सितंबर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय कच्ची बस्ती के प्रधानाध्यापक की शिकायत पर एक वाटिका में बिजली चोरी की जांच की गई थी। जांच के दौरान विभाग की ओर से केबल जब्त कर जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था। विभाग के अनुसार, निर्धारित राशि जमा नहीं होने पर विद्युत थाने में मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
प्रशासन ने नियमानुसार कनेक्शन प्रक्रिया की दी जानकारी
प्रशासन की ओर से युवक और उसके परिवार को नियमानुसार बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करवाने की जानकारी दी गई। समझाइश के बाद युवक को टावर से नीचे उतार लिया गया।
बाइट — प्रमेन्द्र सिंह, एईएन, बिजली विभाग
बाइट — बनवीर सिंह राठौड़, तहसीलदार