अपराध

चित्तौड़गढ़ पहुंची शाही ट्रेन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चित्तौड़गढ़ पहुंची शाही ट्रेन

दिल्ली से शुरू हुई यात्रा में जयपुर और रणथंभौर के बाद चित्तौड़गढ़ पहुंचा दल, 9 देशों के पर्यटक शामिल

चित्तौड़गढ़, 3 अक्टूबर। राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स 59 पर्यटकों को लेकर चित्तौड़गढ़ पहुंची। दिल्ली से शुरू हुई यात्रा के दौरान जयपुर और रणथंभौर के भ्रमण के बाद पर्यटकों ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग सहित शहर की ऐतिहासिक विरासत का अवलोकन किया।

यात्रियों में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, जर्मनी, फिनलैंड और स्वीडन के पर्यटक शामिल हैं। ट्रेन मैनेजर जितेंद्र के अनुसार यात्रा में भारत से 29, अमेरिका से 12, ब्रिटेन से 6, ऑस्ट्रेलिया से 3, न्यूजीलैंड और कनाडा से 2-2 तथा जर्मनी, फिनलैंड और स्वीडन से एक-एक पर्यटक शामिल हैं।

चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग टीम ने पर्यटकों का स्वागत किया। इसके बाद पर्यटक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पहुंचे और इसकी ऐतिहासिक विरासत व स्थापत्य को करीब से देखा।

मुंबई से आईं सुनीता नंदा परिवार के साथ यात्रा कर रही हैं। उनके साथ 84 वर्षीय मां भी हैं, जिनके लिए यात्रा और भ्रमण के दौरान व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। वहीं मुंबई के मंदार जोशी अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ पैलेस ऑन व्हील्स की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने ट्रेन की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था को लेकर अनुभव साझा किया।

चित्तौड़गढ़ भ्रमण के बाद पैलेस ऑन व्हील्स उदयपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए दिल्ली पहुंचेगी।

बाइट:

1 जितेंद्र कुमार,ट्रेन मैनेजर

2 सुनीता नंदा,पर्यटक

3 मंदार जोशी, पर्यटक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।