खेल

फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, वापसी पर लगा ब्रेक; न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना भी मुश्किल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
फिर चोटिल हुए हार्दिक पांड्या, वापसी पर लगा ब्रेक; न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना भी मुश्किल

हार्दिक पांड्या वापसी के करीब थे, वह 6 अक्टूबर से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चुने गए थे.

लेकिन कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में उनकी वापसी में एक बार फिर देरी हो गई है, ऐसे में अब बहुत कम संभावना है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में भी खेल पाएंगे.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या ने इस हफ्ते की शुरुआत में दाहिनी पिंडली (shin) में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद नए सिरे से स्कैन हुए.

बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें और आराम करने की सलाह दी है.

पिंडली की बार-बार होने वाली समस्या को लेकर वह पिछले कई समय से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेहनत कर रहे थे.

पिंडली की समस्या के कारण ही हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के लिए नहीं चुना गया था.

रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एशियन गेम्स के लिए देरी से चुनने पर भी विचार चल रहा था, लेकिन उसी समय ऐसी घटनाएं हुईं.

जब हार्दिक को 6 अक्टूबर से शुरू हो रही इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज के लिए चुना गया था, तब माना जा रहा था कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से इंटरनेशनल में वापसी कर सकते हैं.

लेकिन अब अगले 10 से 15 दिन तक वह कोई शारीरिक गतिविधि नहीं कर पाएंगे, ऐसे में बहुत कम संभावना है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में चुना जाए.

टी20 के बाद होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम चुनते हुए चयनकर्ता हार्दिक पांड्या को लेकर सावधानी बरतेंगे.

स्टार ऑलराउंडर की वापसी को लेकर मैनेजमेंट कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता, क्योंकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से वह बहुत महत्वपूर्ण प्लेयर हैं.

कौन होगा हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट?

बीसीसीआई की ओर से हार्दिक पांड्या की चोट को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 3 मैचों के लिए इंडिया ए टीम में हार्दिक की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया जा सकता है, वह अभी सेंटर ऑफ एक्सील

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

हार्दिक पांड्या की चोट के कारण उनकी भारत के लिए वापसी में फिर से देरी हुई है, जिससे वह ऑस्ट्रेलिया के साथ शुरू हो रही ए-सीरीज और आने वाली न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। यह घटना भारतीय क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पांड्या को टीम में एक प्रमुख तेज गेंदबाज और फील्डर के रूप में देखा जाता है, और उनकी अनुपस्थिति से टीम की रणनीति और जीत की संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। आम जनता पर इसका असर मनोबल और प्रशंसकों के उत्साह पर पड़ेगा, साथ ही घरेलू क्रिकेट प्रशंसकों को पांड्या के स्

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।