अपराध

चूड़धार के घने जंगल में ग़ायब हुए दो युवकों को चौपाल पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
चूड़धार के घने जंगल में ग़ायब हुए दो युवकों को चौपाल पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

एसडीएम बोले पिछले कल से चूड़धार में बर्फबारी का दौर हो गया है शुरू, कभी भी हो सकती है भारी बर्फबारी..ख़राब मौसम में ना करे यात्रा..!

चूड़धार के जंगल में रास्ता भटकने के बाद लापता हुए दो युवकों को चौपाल पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया। 11 अक्टूबर 2026 की रात 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना चौपाल को सूचना मिली थी कि चूड़धार के जंगल में दो युवक रास्ता भटक गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तलाश और रेस्क्यू अभियान के लिए रवाना हुई।

पुलिस ने दुर्गम वन क्षेत्र में अभियान चलाते हुए रात करीब तीन बजे अजय कुमार (31), निवासी जिला कुल्लू, और सुबह करीब पांच बजे नक्श ठाकुर (22), निवासी जिला सिरमौर, को सकुशल रेस्क्यू किया। दोनों युवकों ने स्वयं को स्वस्थ बताया। इसके बाद उन्हें मंडाहलाणी में उनके अन्य साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।

एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने बताया कि शिरगुल महाराज मंदिर और चूड़धार क्षेत्र में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। चूड़धार में दो से तीन इंच तक बर्फबारी दर्ज की गई है। उन्होंने आशंका जताई कि मौसम की स्थिति को देखते हुए यहां कभी भी भारी बर्फबारी हो सकती है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एसडीएम ने पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही यात्रा करें। निर्धारित रास्तों पर चलें, पर्याप्त तैयारी के साथ निकलें और रात के समय यात्रा करने से पूरी तरह बचें

बाइट :- एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।