व्यापार

CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस हिरासत में लिए जाने को इमरजेंसी करार दिया है.

CJP ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस द्वारा अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को उठाए हुए 10 घंटे हो चुके हैं.

पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'हमें अभी भी नहीं पता कि वे कहां हैं, हमारा उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें कहां रखा है? किसी को इस तरह उठा ले जाना कैसे स्वीकार्य हो सकता है?'

सीजेपी लीगल टीम की हेड रत्ना सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सौरव दास, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और बाकी सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा करें.

उन्होंने कहा, सभी को नजरबंद करना और हिरासत में लेना गैर-कानूनी है.' इस दौरान रत्नी सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को भी कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा, 'जब आजादी दांव पर हो तो सुप्रीम कोर्ट को कदम उठाना चाहिए.

व्यक्तिगत आजादी से जुड़े जरूरी मामलों में आधी रात को भी सुनवाई हुई है तो फिर जब सरकारी तंत्र लोगों की आजादी छीनता है, तो वह तेजी क्यों नहीं दिखती? आजादी चुनिंदा नहीं हो सकती.

जब आजादी दांव पर हो, तो न्याय को सोए नहीं रहना चाहिए.

सरकार डरी हुई है: अजिंक्य शिंदे

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी ने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है.

सीजेपी नेता अजिंक्य शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज शेयर कर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा.

उन्होंने कहा, 'अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हमारे इन तीन सीजेपी के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया है. ये तानाशाही सरकार इस देश की एकजुटता से एक बार फिर डर चुकी है.'

उन्होंने कहा, 'आपको याद होगा कि पिछली बार जब पूरा देश एकजुट होकर जंतर-मंतर पर आया था, तब मोदी सरकार का अहंकार हमने चकनाचूर कर दिया था.

इस वजह से इस बार लोग जंतर-मंतर न पहुंचें, इन्होंने ट्रेन बंद कर दी, मेट्रो बंद कर दीं और बसों तक को बंद कर दिय

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।