देश

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'

राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस समेत कई इलाकों में हो रहे प्रदर्शनों के विरोध में अब लाल हिट जनता पार्टी सामने आई है.

रविवार को दिल्ली के मालवीय स्मृति भवन में कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के खिलाफ लाल हिट जनता पार्टी का पहला सदस्य मिलन समारोह आयोजित किया गया.

इस दौरान पार्टी के प्रमुख अयान भटनागर समेत अन्य वक्ताओं ने सीजेपी, कांग्रेस और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा.

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनों के जरिए देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं और कारोबार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी का अंत दशहरे से शुरू होगा और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में देखा जाना चाहिए.

मोदी जी का आह्वान हुआ तो और ज्यादा लोग जुटेंगे

लाल हिट जनता पार्टी के प्रमुख अयान भटनागर ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य आगे की रणनीति तय करने के साथ यह बताना भी है कि कम समय के नोटिस पर इतनी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो सकते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कितने लोग जुटेंगे.

उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और अब लोगों को सोशल मीडिया तक सीमित रहने के बजाय सड़क पर उतरना होगा.

भटनागर ने अपने भाषण में प्रदर्शनकारियों के लिए कीड़े-मकोड़े , तिलचट्टे और कॉकरोच जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया.

उन्होंने कहा कि दशहरे से लेकर दिवाली तक देश के कारोबारियों के लिए पीक सीजन होता है.

ऐसे में कनॉट प्लेस जैसे केंद्रीय व्यावसायिक इलाके को बाधित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली समेत कई मेट्रो शहरों को बाधित करने की कोशिश की है.

रेजीम चेंज प्रदर्शन करके कैसे होगा?

भटनागर ने प्रशांत भूषण के रेजीम चेंज वाले बयान का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि प्रदर्शन करके सरकार कैसे बदली जा सकती है.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने से संवैधानिक संस्थाओं पर जनता का भरो

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर लाल हिट जनता पार्टी (एलएचजेपी) के द्वारा दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के विरोध में आयोजित एक सदस्य मिलन समारोह से जुड़ी है, जहाँ पार्टी के प्रमुख अयान भटनागर ने सीजेपी, कांग्रेस और प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधा। यह घटना राजनीतिक विरोध और विरोधी दलों के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है, जिससे दिल्ली की राजनीतिक स्थिति पर नया मोड़ आ सकता है। यदि इस तरह के विरोध जारी रहते हैं, तो आम जनता को सड़क यातायात में बाधा, सार्वजनिक सेवाओं में अवरोध और सुरक्षा चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे रोज

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।