CJP नेता आशुतोष रांका हिरासत में, दीपके बोले- अनजान जगह पर ले गई पुलिस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-फाउंडर आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
रांका इन दिनों असम में स्कूलों की स्थिति और SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चला रहे हैं.
हिरासत में लिए जाने के बाद रांका ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कई गंभीर आरोप लगाए. वहीं अभिजीत दीपके ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.
रांका ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा इस बात से डरे हुए हैं कि अगर CJP की टीम असम के सरकारी स्कूलों की असली स्थिति सामने रखेगी तो पूरे देश को उनकी हालत के बारे में पता चल जाएगा.
उन्होंने काजीरंगा को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए.
रांका का आरोप है कि काजीरंगा में स्थानीय लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं और जमीन, जंगल तथा पानी को कॉरपोरेट कंपनियों को दिया जा रहा है.
VIDEO | Cockroach Janta Party co-convener Ashutosh Ranka and his team detained in Guwahati.
He says, "Himanta Biswa Sarma is scared that if we show the reality of schools in Assam, the country will come to know about their condition.
Himanta Biswa Sarma is scared because of how pic.twitter.com/1rBeLOPAP6
Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2026
हिरासत के मामले पर क्या बोले दीपके
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का विरोध किया है.
उन्होंने एक्स पर दावा करते हुए लिखा, 'असम पुलिस ने आशुतोष रांका को डिटेन कर लिया है. सीजेपी की टीम को अनजान जगह ले जाया जा रहा है.'
आशुतोष रांका का असम सरकार पर हमला
आशुतोष रांका ने एक्स पर वीडियो
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-फाउंडर आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह घटना असम के स्कूलों की स्थिति और चुनावी मतदाता सूची (SIR) के गहन पुनरीक्षण पर चल रहे अभियान के बीच हुई है। रांका ने हिरासत के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर गंभीर आरोप लगाये, जबकि अभिजीत दीपके ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह असम के राजनीतिक माहौल और चुनावी प्रक्रियाओं पर प्रभाव डाल सकती है। आम जनता को यह स्थिति चुनावी पारदर्शिता और शिक्षा नीतियों पर जागरूकता बढ़ान