CJP का आज पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक मार्च:कार्यकर्ता के पिता पर अटैक के लिए न्याय की मांग, आरोपी खुद बोला- मैंने जानलेवा हमला किया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-कन्वेनर सौरव दास शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन तक मार्च निकालेंगे। इसमें CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद और उनके पिता संजय कुमार के लिए न्याय की मांग की जाएगी।
सौरव दास का कहना है कि संजय कुमार पर हुए कथित हमले के मामले में FIR दर्ज हो चुकी है, लेकिन डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। दरअसल, नीशू आजाद ने जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।
इसके बाद उनके पिता संजय कुमार पर कथित रूप से हमला हुआ। नीशू का आरोप है कि हमले में उनके पिता के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उनका कहना है कि घटना के बाद FIR दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी ने भी हमले की बात स्वीकारी है।
स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो निशु ने शेयर किया, पहले पूरा मामला समझें सोशल मीडिया पर वायरल पॉडकास्ट क्लिप में आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने यह दावा किया कि उसने ही निशु के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ा था। 60 टांके लगाने पड़े थे। राजनीतिक रसूख के चलते मैं बिना किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई के बच निकला।
इसके बाद निशु आजाद ने वीडियो पोस्ट कर कहा- ‘स्वतंत्र भारद्वाज का एक वायरल वीडियो हो रहा जिसमें वह खुद कबूल कर रहा है कि उसी ने मेरे पापा का सर फोड़ा था। उसके ऊपर धारा 307 लगनी चाहिए। हमने इस घटना के समय ही उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस कुछ कर ही नहीं रही है। दिल्ली पुलिस से हमारा विश्वास उठ चुका है।
अब मुझे उम्मीद सिर्फ राहुल गांधी से हैं। प्लीज आप मुझे न्याय दिलाइए। अब मुझे राहुल गांधी जी से उम्मीद है कि वो न्याय दिला सकते हैं। जिन लोगों के मन में कानून का डर नहीं है, वो खुलेआम कैसे घूम सकते हैं। उन्हें सलाखों के पीछे होना चाहिए।
खासकर ऐसे लोग अपनी गलती गर्व से लोगों को बता रहे हैं।’ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है स्वतंत्र भारद्वाज स्वतंत्र भारद्वाज एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है, जो खुद को ‘स्वतंत्र सनातनी योद्धा’ बताता है। वह हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करता है और उसके करीब 1.8 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं।
वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला बताया जाता है और फिलहाल दिल्ली में रहता है। जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान सं
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar