CJP प्रदर्शन को लेकर अलीगढ़ में अलर्ट:बॉर्डर से एक्सप्रेसवे तक पहरा, यमुना एक्सप्रेसवे के टप्पल इंटरचेंज पर हर वाहन की चेकिंग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन को लेकर अलीगढ़ में पुलिस ने निगरानी और चेकिंग तेज कर दी है। शनिवार सुबह से दिल्ली-नोएडा जाने वाले रास्तों से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के टप्पल इंटरचेंज तक पुलिस का पहरा है। बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। बसों तक में निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों की पहचान की जा सके।
जिले की सीमाओं के साथ शहर में भी विपक्षी दलों के नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं पर पुलिस की नजर है। दिल्ली जाने वाले मार्ग पर गवाना टोल के आगे पुलिस निगरानी कर रही है। वहीं, टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अलीगढ़ की ओर से एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले वाहनों को रोककर जांच की जा रही है।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कोई राजनीतिक दल का पदाधिकारी, कार्यकर्ता या प्रदर्शनकारी दिल्ली में प्रस्तावित धरने में शामिल होने तो नहीं जा रहा है। सपा-कांग्रेस नेताओं पर नजर, कुछ नजरबंद सड़क पर चेकिंग के साथ पुलिस शहर में भी सक्रिय है। सपा और कांग्रेस के कई नेताओं की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है, जबकि कुछ नेताओं को नजरबंद किए जाने की जानकारी है।
पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जाए। AMU के छात्र को रातभर हिरासत में रखकर पूछताछ दिल्ली प्रदर्शन में एएमयू के कुछ छात्रों के शामिल होने की सूचना पर पुलिस ने रात में कैंपस के छात्रों की गतिविधियों पर भी नजर रखी। इसी क्रम में अमजद नाम के एक छात्र को पूछताछ के लिए बुलाया गया।
उसे रातभर हिरासत में रखकर पूछताछ की गई। बताया गया कि छात्र दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा था। दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर अलीगढ़ में पुलिस की चौकसी बढ़ी हुई है। एक्सप्रेसवे के प्रवेश मार्गों, जिले की सीमाओं और शहर में राजनीतिक गतिविधियों पर निगरानी के जरिए पुलिस दिल्ली जाने वालों की आवाजाही पर नजर रख रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io