CJP Protest Live: BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा के खिलाफ CJP का हल्लाबोल, इस्तीफे पर 'लीगल कॉकरोच' का प्रदर्शन आज

CJP Protest Live: CJP ने BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा के खिलाफ आज होने वाले 'लीगल कॉकरोच' प्रदर्शन को समर्थन दिया है. प्रदर्शनकारी NALSAR लॉ छात्रों के एनरोलमेंट विवाद को लेकर मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग करेंगे.
BCI ने पहले 2026 बैच के NALSAR लॉ ग्रेजुएट्स का एनरोलमेंट रोकने का आदेश दिया था, लेकिन विरोध के बाद कुछ ही घंटों में इसे वापस ले लिया.
CJI सूर्यकांत ने भी BCI के आदेश पर कड़ी आपत्ति जताई और छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का समर्थन किया. विवाद के बीच मनन मिश्रा छात्रों से माफी मांग चुके हैं. अब सभी की नजर आज के प्रदर्शन पर है.
📡 स्रोत: News18 Hindi