अपराध

CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रवक्ता सौरव दास ने देर रात एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 2 रुपये प्रति ट्वीट वाले अंधभक्त ट्रोल्स की बेतुकी साजिश की थ्योरी पढ़कर तो मेरी हंसी ही नहीं रुक रही है.

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है IT सेल के इन मजदूरों को कोई नया काम मिल गया है. यह साफ दिखाता है कि बेरोजगारी का स्तर कितना भयानक है. 2 रुपये प्रति ट्वीट.

सौरव दास ने ये बातें एक्स पर किए गए एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए कहीं, जिसमें लिखा गया कि सौरव दास की छवि को बर्बाद करने के लिए कोई बड़ा सिस्टम एक्टिवेट कर दिया गया है.

शायद लाखों करोड़ों कोई खर्च कर रहा है, जिसकी वजह से हजारों की संख्या में सौरव के खिलाफ लोग अनाप-शनाप लिख रहे हैं.

Reading all the 2 rupees per tweet andhbhakt trolls with their wild conspiracy theories has got me rollinggggggg! 😭😂🪳 https://t.co/QP8cH8B6yG

Saurav Das (@SauravDassss) October 22, 2026

क्राइम ब्रांच के सामने होना था पेश

बता दें कि सौरव दास और आशुतोष रांका को गुरुवार (22 अक्टूबर) को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पेश होना था, लेकिन दोनों नहीं हुए.

सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली पुलिस से इसके लिए और समय मांगा है. ऐसे में उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस उन्हें नया नोटिस दे सकती है.

नए सिरे से मिल सकता है नोटिस

सौरव दास और आशुतोष रांका के बुधवार को ही तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दोनों को नोटिस थमाया था.

ऐसे में अब अगर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें एक और नया नोटिस देती है तो सौरभ और रांका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

दिल्ली में <a title="जंतर-मंतर" href="https://www.abplive.com/topic/jantar-manta

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।