राजनीति

CM भजनलाल कल प्रवासी राजस्थानियों से करेंगे सीधा संवाद:जयपुर में 40 चैप्टर के अध्यक्षों से मिलेंगे, राजस्थान में निवेश बढ़ाने पर होगी चर्चा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
CM भजनलाल कल प्रवासी राजस्थानियों से करेंगे सीधा संवाद:जयपुर में 40 चैप्टर के अध्यक्षों से मिलेंगे, राजस्थान में निवेश बढ़ाने पर होगी चर्चा

झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में शुक्रवार को प्रवासी राजस्थानी संवाद होगा। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और DoRA की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान फाउंडेशन के देश-विदेश में मौजूद 40 चैप्टर के अध्यक्षों और प्रवासी राजस्थानियों से सीधे बातचीत करेंगे।

कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों की प्रदेश में निवेश और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और महापौर सुनील कोठारी भी मौजूद रहेंगे। राजस्थान फाउंडेशन के कई चैप्टर अध्यक्ष और प्रवासी राजस्थानी प्रतिनिधि RIC पहुंचेंगे, जबकि कुछ प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

निवेश और MoU लागू करने पर होगी चर्चा संवाद में प्रदेश में प्रवासी राजस्थानियों और निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के साथ निवेश प्रस्तावों (MoU) को जमीन पर उतारने की गति तेज करने पर चर्चा होगी। प्रवासी राजस्थानी प्रदेश में निवेश, सहयोग और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी बढ़ाने को लेकर सुझाव भी देंगे।

DoRA के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल स्वागत भाषण देंगे। वे राज्य सरकार की नई पहलों और नीतियों के साथ प्रवासी राजस्थानियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। 10 दिसंबर को होगा प्रवासी राजस्थानी दिवस यह संवाद 10 दिसंबर 2026 को होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस के दूसरे संस्करण से पहले आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य कार्यक्रम से पहले 8 दिसंबर को शेखावाटी हेरिटेज मीट और 9 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।